सिख फॉर जस्टिस की धमकी, 26 जनवरी को दिल्ली की गुल कर सकते हैं बिजली

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (delhi police) ने रविवार को कहा कि उसके अधिकारियों को 25 जनवरी और 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी(National capital) में बिजली काटने की साजिश के बारे में इनपुट मिले हैं। खालिस्तानी समर्थक संस्था सिख फॉर जस्टिस(SFJ) ने सोशल मीडिया पर 25 और 26 जनवरी को दिल्ली में बिजली कट करने की धमकी दी है। इस मामले में BSES को भी पिछले कई दिनों से जानकारी मिल रही थी। इसके बाद दिल्ली के पावर ग्रिड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Recommended Video

    Farmer Protest: किसानों की Tractor Rally पर ISI और Khalistani संगठनों की नज़र | वनइंडिया हिंदी
     Delhi Police received inputs about a conspiracy to cut electricity across delhi on 26 January

    गणतंत्र दिवस और किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखते हुए राजधानी और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सभी तैयारियों के बीच दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला है कि प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस दिल्ली में बिजली गुल करने की साजिश रच रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस आवश्यक कदम उठा रही है, जिससे दिल्ली में गणतंत्र दि​वस के मौके पर कोई अप्रिय घटना न घटे।

    खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस को जब से ये सूचना मिली है तब से अधिक अलर्ट हैं। बताया जा रहा है कि डिस्कॉम, पावर ग्रिड और पावर सब-स्टेशन को निशाना बनाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि ऐसा करने के लिए नौजवानों को भड़काया जा रहा है। खुफिया एजेंसिंयों की सिख फॉर जस्टिस संगठन पर नजर है। हर साल 26 जनवरी परेड के आयोजन के दौरान नई दिल्ली जिले के बिजली अफसरों को विशेष हिदायत दी जाती है कि वे किसी भी कीमत पर बिजली न कटने दें। इसके लिए बाकायदा बिजली विभाग का एक विशेष दल तैयार किया जाता है।

    दिल्ली पुलिस ने रविवार को दावा किया था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को बाधित करने के लिए पाकिस्तान से 300 से अधिक ट्विटर खाते बनाए गए हैं। ट्रैक्टर परेड से संबंधित विस्तृत योजना के संबंध में विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि मंगलवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा में ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+