जेएनयू हिंसा मामले में आईशी घोष से दिल्ली पुलिस की पूछताछ

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोष से पूछताछ कर रही है। 5 जनवरी शाम को जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ये पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजकर आइशी को पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने के लिए कहा था। जिसके बाद उनसे पूछताछ हो रही है।

आईशी घोष से पूछताछ, Delhi Police questioning JNUSU president Aishe Ghosh, JNU violence, Delhi Police, delhi, JNU, Aishe Ghosh, आईशी घोष, जेएनयू, दिल्ली पुलिस

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के मामले में क्राइम ब्रांच की एसआइटी जांच कर रही है।। डीसीपी जॉय टिर्की के नेतृत्व में गठित एसआइटी सोमवार को जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आईशी घोष समेत वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े दो अन्य छात्रों से पूछताछ की। जॉय टिर्की ने बताया है कि इस हफ्ते नौ छात्रों से पहले पूछताछ की जाएगी। उसके बाद वाट्सएप ग्रुप में शामिल 37 छात्रों को पूछताछ के लिए अगले रविवार को बुलाया गया है। सभी को नोटिस भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में अगर नए छात्रों के नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कुछ तस्वीरें और नाम जारी किए थे। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 5 जनवरी से कई दिन पहले से कैंपस में हिंसा हो रही थी। जिसमें लेफ्ट से जुड़े संगठनों के लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, हमलावर के रूप में 9 लोगों की पहचान हुई है। इनकी तस्वीरें दिल्ली पुलिस ने जारी की है। इसमें जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आईशी घोष का भी नाम हैं। हालांकि वो खुद हिंसा का शिकार हुई थीं और बुरी तरह से घायल हैं।

पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों की पहचान की गई है। उनमें- चुनचुन कुमार, पंकज मिश्रा, आईशी घोष (जेएनयूएसयू अध्यक्ष), वास्कर विजय, सुचेता तालुकराज, प्रिया रंजन, डोलन सावंत, योगेंद्र भारद्वाज, विकास पटेल शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+