सुनंदा पुष्कर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को मिला सनसनीखेज फोन रिकॉर्ड

नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस के हाथ काफी अहम कड़ी मिली है। पुलिस को इस मामले में एक अहम फोन रिकॉर्ड हासिल हुआ है जोकि इस जांच में काफी अहम साबित हो सकता है। यह फोन कॉल 100 घंटों की कॉल रिकॉर्ड की छानबीन के बाद सामने आयी है। इस कॉल रिकॉर्ड को जांच के लिए भेजा गया है। माना जा रहा है कि यह फोन कॉल पुलिस के लिए इस मामले में वरदान साबित हो सकता है।

sunanda pushkar

दिल्ली पुलिस की मानें तो इस कॉल रिकॉर्ड के जरिए सुनंदा पुष्कर हत्याकांड के काफी अहम राज खुल सकते हैं। पुलिस का कहना है कि इस सबूत के जरिए सुनंदा पुष्कर की बातचीत के अंश सामने आयेंगे। जिससे यह जानने में आसानी होगी की हत्या के पीछे की क्या वजह है।

जांच में आयेगी रफ्तार

जो फोन रिकॉर्ड सुनंदा पुष्कर का सामने आया है उसमें पुष्कर की कई लोगों से हुई बातचीत दर्ज है जोकि काफी अहम है। हालांकि पुलिस इस फोन रिकॉर्ड में इस बात की जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी कि पुष्कर और शशि थरूर के बीच क्या बातचीत हुई थी। यही नहीं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुनंदा की जो बातचीत हुई वह भी इस हत्याकांड को सुलझाने में मदद कर सकती है। परिवार वालों से हुई बातचीत को पुलिस जांच के अगले चरण में शुरु करेगी। लेकिन पहले चरण पुलिस थरूर से हुई बातचीत को समझने की कोशिश करेगी।

हालांकि सुनंदा पुष्कर की मौत से पहले के उनके कई बयान पब्लिक डोमेन में मौजूद हैं। लेकिन इसके बावजूद भी यह रहस्य अभी भी कायम है कि मौत के कुछ दिन पहले रहस्यमयी तरीके से उन्होंने किसे फोन किया था। सुनंदा अपने बेहद करीबी से मदद चाहती थी। इस फोन कॉल के जरिए उम्मीद है कि इन रहस्यों से पर्दा उठाने में मदद मिलेगी।

शशि थरूर को फिर से मिल सकता है समन

ल्ली पुलिस सुनंदा की हत्या के सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी है। माना जा रहा है कि शशि थरूर इस मामले में एक बार फिर से दिल्ली पुलिस शशि थरूर से पूछताछ कर सकती है। उनसे पहले भी इस मामले में दो बार पूछताछ हो चुकी है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह फोन रिकॉर्ड की तफ्तीश करने के बाद ही इस बात का फैसला करेगी कि थरूर से फिर पूछताछ की जरूरत है या नहीं। पुलिस का कहना है कि थरूर से नये सवाल इस फोन रिकॉर्ड पर आधारित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+