जहांगीरपुरी हिंसा : दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की 2 हजार पन्नों की चार्जशीट

नई दिल्ली, 14 जुलाई: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी है। दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर करीब 2068 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें 37 आरोपियों के नाम हैं। चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज हत्या का प्रयास, दंगा, हमला, सार्वजनिक कर्तव्य में बाधा डालने के खिलाफ केस किया है। इसके साथ ही आईपीसी की धारा 186, 353, 332, 323, 436, 109, 147, 148, 149, 307, 427, 120 बी, 34 और आर्म्स एक्ट के तहत चार्जशीट दायर की गई है।

Delhi Police files chargesheet pertaining to Jahangirpuri riots in Rohini Court

हनुमान जयंत पर शोभायात्रा के दौरान भड़की थी हिंसा

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी की गई थी, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा में दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई थी। कई वाहनों को आग लगा दी गई थी। आरोपियों ने अवैध पिस्टल से भी फायरिंग की थी। इस हिंसा में 8 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस अब तक तीन मुख्य आरोपियों समेत कुल 37 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना से संबधित आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज के साथ फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर सिस्टम का इस्तेमाल किया है।

दिल्ली पुलिस ने दाखिल की पहली चार्जशीट

जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को पहली चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और दंगा करने की सजा सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+