जेएनयू कैंपस में छापेमारी के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस, नजीब की तलाश के लिए जांच तेज

करीब दो महीने पहले लापता हुए नजीब की तलाश के लिए जेएनयू कैंपस में करीब 600 पुलिसकर्मी मौजूद हैं। इसमें स्पेशल सेल के अधिकारी भी शामिल हैं।

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से लापता हुए छात्र नजीब की तलाश कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को कैंपस में छापेमारी की। खोजी कुत्तों के साथ पहुंची पुलिस कैंपस में छानबीन कर रही है।

delhi police

करीब दो महीने पहले लापता हुए नजीब की तलाश के लिए जेएनयू कैंपस में करीब 600 पुलिसकर्मी मौजूद हैं। इसमें स्पेशल सेल के अधिकारी भी शामिल हैं। बेहद गुप्त रखे गए इस अभियान के दौरान अचानक जब पुलिस जेएनयू कैंपस पहुंची तो सनसनी फैल गई।

जेएनयू के जंगलों में खोजी कुत्तों के साथ जांच कर रही टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ये खोजी कुत्ते जमीन में दबे शव का भी पता लगा सकते हैं। पुलिस जेएनयू के हॉस्टल और प्रोफेसर्स के आवास के साथ ही पूरे कैंपस की तलाशी ले रही है।

15 अक्टूबर से लापता नजीब यूपी के बदायूं जिले का रहने वाला है। वह जेएनयू में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी का छात्र है। 17 वर्षीय नजीव जेएनयू परिसर में छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से हुई कथित मारपीट के बाद से लापता है। नजीब का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर जा चुकी हैं।

कुछ दिनों पहले नजीब के अलीगढ़ में देखे जाने का भी दावा किया गया था। हालांकि लापता होने के बाद से उसकी लोकेशन को लेकर कोई पुख्ता जानकारी किसी को नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+