दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में पुलिसवाले की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों को हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका पता इसी बात से चलता है कि अब पुलिस वाले भी दिल्ली में सुरक्षित नहीं हैं। शुक्रवार देर रात दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि तीन चोर एक महिला की चेन छीनकर भाग रहे थे। कॉन्स्टेबल उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच बदमाशों ने कॉन्स्टेबल को गोली मार दी। अभी तक की छानबीन में यह पता नहीं चल सका है कि वह बदमाश कौन थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications