स्टील की लाठी और ढाल पर दिल्ली पुलिस की सफाई, कहा- नहीं दिया ऐसा कोई आदेश

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कथित रूप से किसानों द्वारा मचाए गए उत्पात के बाद से पुलिस ने सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद कड़े कर दिए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिसकर्मियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह स्टील की लाठी और कवच के साथ दिखाई दे रहे हैं। कथित रूप से कहा जा रहा है कि सिंधु बॉर्डर पर एक शख्स द्वारा एसएचओ (SHO) पर तलवार से हमला करने के बाद पुलिसकर्मियों को ढाल के रूप में नया हथियार दिया गया है। वायरल फोटो को लेकर अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) सवालों के घेरे में है।

Delhi Police clarification on steel sticks and shields said no such order

दिल्ली पुलिस ने वायरल फोटो पर सफाई देते हुए कहा कि उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों ने खुद ही अपनी सुरक्षा के लिए ढाल तैयार किया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से किसी भी धातु के हथियार या ढाल को लेकर कोई औपचारिक आदेश नहीं दिया गया था। ना ही ऐसी कोई योजना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायरल फोटो के बाद शाहदरा से आई यूनिट को स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें: Farmers protest: राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान- अक्टूबर से पहले खत्म नहीं होने वाला किसान आंदोलन

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने स्पष्टिकरण देते हुए कहा, 'वायरल हो रही तस्वीरें शाहदरा जिले की है, वहां एक स्थानीय अधिकारी ने बिना अपनी सीनियर्स की परमिशन लिए धातु की लाठियों के बारे में पुलिसकर्मियों से कहा था। इस बात की जानकारी जैसे ही उच्च अधिकारियों को लगी उन्होंने धातु की लाठी वापस लेने का आदेश दिया। पुलिसकर्मियों को धातु से बनी लाठियां देने की हमारी कोई योजना नहीं है।' आपको बता दें कि 26 जनवरी की घटना के बाद सिंधु बॉर्डर पर कुछ लोकल ग्रुप और किसानों के बीच झड़प हो गई थी, इस हादसे में बीच-बचाव के दौरान एक पुलिसकर्मी तलवार से घायल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+