दिल्ली पुलिस ने पकड़ा जुए का बड़ा रैकेट, 2.27 करोड़ रु के साथ 100 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कसीनो में पुलिस ने छापेमारी कर दी। कसीनो में पुलिस को बहुत से युवक जुआ खेलते नजर आए। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 2 करोड़ 27 लाख रुपए की भारी भरकम रकम बरामद की है। जबकि पुलिस की टीम ने 100 लोगों को यहां से हिरासत में भी लिया है।

राजौरी गार्डन इलाके में पुलिस ने छापेमारी के बाद जुआ के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की छापेमारी में 2 वॉकी-टॉकी सेट, हुका और शराब की 27 बोतलें भी बरामद की गई हैं। ये गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications