राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, जानें क्या है पूरा मामला?

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस ने दस्तक दी है। भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े भाषण मामले में जानकारी ली जाएगी।

Delhi Police

Delhi Police at Rahul Gandhi House: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस पहुंची है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम राहुल गांधी के घर धावा बोला है। दिल्ली पुलिस राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'यौन उत्पीड़न' पीड़ितों पर दिए गए भाषण के मामले में पूछताछ करने आई है।

जानें क्या है पूरा मामला?
इस मामले पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अधिकारी ने पत्रकारों को जवाब देते हुए कहा कि हम यहां उनसे बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में एक बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है। हम उनसे विवरण प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

हमने राहुल को नोटिस भेजा था लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने 15 मार्च को राहुल से (Rahul Gandhi) मामले की जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की लेकिन 'विफल' रही और 16 मार्च को नोटिस भेजा जिसमें हमने पूछा था कि वह उन महिलाओं के नाम बताएं जिन्होंने दुष्कर्म होने की उनसे शिकायत की थी। लेकिन राहुल गांधी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया इसलिए हमलोग उनके आवास पर जानकारी इकट्ठा करने आए हैं।

यहां देखें Video दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के घर

यहां देखें राहुल गांधी के मामले पर दिल्ली पुलिस का बयान

राहुल गांधी ने कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता महिलाओं का किया था जिक्र
राहुल गांधी ने यह कहते हुए कि देश में अभी भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और मीडिया इसके बारे में नहीं बोलता है। राहुल गांधी ने उन दो महिलाओं के दर्द को साझा किया था जिन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने उन्हें पुलिस को घटना की रिपोर्ट करने का सुझाव दिया, हालांकि, वे यह सोचकर अनिच्छुक थे कि वे शादी नहीं करेंगे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने कांग्रेस नेता को उनके आधिकारिक अकाउंट पर सोशल मीडिया पोस्ट के बाद नोटिस जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+