अरूण जेटली फोन टैपिंग मामले में बड़े गिरोह का पर्दाफाश

इसी मामले में पहले स्पेशल सेल ने कॉन्स्टेबल अरविंद डबास समेत 3 जासूसों को गिरफ्तार किया था। डबास ने एसीपी आपरेशन के नाम पर अरूण जेटली की फोन डिटेल्स एक प्राइवेट कंपनी से निकालने की कोशिश की थी।
दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से जासूस नीरज नायर को भी गिरफ्तार किया था। नीरज पर आरोप था कि वह 15 सौ रूपये में कॉल डिटेल्स अरविंद डबास को देता था। पुलिस के अनुसार यह गिरोह, बड़े नेता अफसर और बड़े कारोबारियों के फोन टैप करने का काम करता था।












Click it and Unblock the Notifications