सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर अंकित सिरसा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 04 जुलाई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला के हत्यारे अंकित सिरसा को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल एनडीआर की टीम ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर अंकित सिरसा को गिरफ्तार किया है। अंकित पर राजस्थान में भी हत्या के प्रयास के दो मामलों में चल रहे हैं।
Recommended Video

29 मई को पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले में उनके गांव के पास हथियारों से लैस बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड में गायक को गोली मारकर हत्या करने वाले अंकित सिरसा को उसके साथी के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरा गिरफ्तार आरोपी सचिन भिवानी सिद्धू मूसेवाला मामले में चार शूटरों को पनाह देने के लिए जिम्मेदार था। बताया जा रहा है कि अंकित सिरसा ने सिद्धू को बेहद नजदीक से गोली मारी थी। उनके साथ प्रियव्रत फौजी भी एक कार में था। शूटर ने अपनी गाड़ी से मूसेवाला को रास्ते में रोक लिया था। फिर मूसेवाला को अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट जारी किया गया था। इस हत्याकांड को तब अंजाम दिया गया, जब सिंगर की पंजाब सरकार की तरफ से सुरक्षा कम करने का फैसला किया गया था। सुरक्षा कम होने के एक दिन बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला अपनी जीप में सवार थे। इस दौरान फायरिंग में उनके चचेरे भाई और एक दोस्त को भी गोली लगी थी।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications