राष्ट्रपति भवन पहुंचा कोरोना वायरस, दिल्ली पुलिस के ACP पाए गए पॉजिटिव

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस राजधानी दिल्ली में भी कहर बनकर टूटा है। जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस का संक्रमण राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। एसीपी राष्ट्रपति भवन करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति भवन में तैनात कई पुलिसकर्मियों और स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। राष्ट्रपति के रूट और हर काम में एसीपी फंक्शन का अहम रोल होता है। राष्ट्रपति भवन के अंदर एसीपी राष्ट्रपति भवन का ऑफिस है। एसीपी को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Rashtrapati Bhawan पहुंचा Covid 19, Delhi Police के ACP को हुआ Corona | वनइंडिया हिंदी
    राष्ट्रपति भवन पहुंचा कोरोना वायरस, दिल्ली पुलिस के ACP पाए गए पॉजिटिव

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''उनकी रिपोर्ट के बारे में हमें आज सूचना मिली। उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे। उन्हें 13 मई से पृथक रखा गया था और एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।उन्होंने कहा कि एसीपी राष्ट्रपति भवन परिसर में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने एवं उनके प्रबंधन के लिये जिम्मेदार हैं। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले एक सफाई कर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।

    वह अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन के कैंपस में ही रह रही थी। इसके बाद राष्ट्रपति कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को होम क्वारनटीन किया गया था। सफाई कर्मी की बहू की मां की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। गांव में हुए उसके अंतिम संस्कार में सफाई कर्मी का पूरा परिवार शामिल हुआ था। इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेट किया गया था और उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। हालांकि बाद में सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था, लेकिन उसकी बहू की कोरोना जांच पॉजिटिव आई थी।

    दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल के छह स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव

    दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल के छह स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये सभी एक कोविड-19 मरीज के संपर्क में आए थे। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इन कर्मचारियों को 63 अन्य लोगों के साथ पृथक-वास में रखा गया था क्योंकि वे उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित इस अस्पताल में डायलसिस कराने आए कोविड-19 मरीज के संपर्क में आये थे। उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने पहले बताया था कि दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल हिंदू राव के सात डॉक्टर सहित दस स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+