दिल्ली: कोर्ट ने PFI से जुड़े 18 आरोपियों को 4 दिन की NIA की कस्टडी में भेजा, 100 से अधिक सदस्य गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर छापेमारी की है। कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सभी आरोपियों को पेश किया गया।
नई दिल्ली, 22 सितंबर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर छापेमारी की है। कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सभी आरोपियों को पेश किया गया। कोर्ट ने पीएफआई से जुड़े 18 आरोपियों को 4 दिन की एनआईए की हिरासत में भेज दिया है।

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पुलिस सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि पीएफआई कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पीएफआई के महासचिव मोहम्मद अली जिन्ना भी आरोपियों में से एक है, उन्हें भी अदालत में पेश किया गया है।
एनआईए, ईडी और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 राज्यों में छापेमारी की। छापों में अब तक 106 से अधिक पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- NIA Raid: 11 राज्यों से 100 से ज्यादा गिरफ्तारी, PFI ने केरल में बुलाई एक दिन की हड़ताल












Click it and Unblock the Notifications