एयरसेल-मैक्सिस डील मामला: पी. चिदंबरम से ED ने की साढ़े छह घंटे पूछताछ
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने साढ़े छह घंटे तक पूछताछ की। एयरसेल मैक्सिस डील मामले में ईडी की टीम ने पी. चिदंबरम से पूछताछ की। दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस में करीब साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद पी चिदंबरम यहां से बाहर निकले। एक दिन पहले ईडी की ओर से चिदंबरम को समन भेजकर पेश होने के लिए कहा गया था।

एयरसेल मैक्सिस डील मामले में सीबीआई ने भी पी. चिदंबरम को नोटिस भेज रखा है। सीबीआई ने चिदंबरम को समन भेजकर छह जून को सीबीआई से सामने पेश होने का आदेश दिया है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भी पी चिदंबरम को नोटिस भेजकर मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया। पी. चिदंबरम भी तय वक्त पर ईडी के ऑफिस पहुंच गए। वहां करीब साढ़े 6 घंटे तक पूछताछ के बाद वो ईडी ऑफिस से बाहर निकले।
पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर एयरसेल-मैक्सिस को FDI के अनुमोदन के लिए आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी को किनारे कर दिया। उन पर आरोप है कि एयरसेल-मैक्सिस डील में चिदंबरम ने कैबिनेट कमेटी की अनुमति के बिना ही मंजूरी दी थी। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि एयरसेल ने 2006 में 3500 करोड़ रुपए के FDI को लाने के लिए इजाजत मांगी थी लेकिन वित्त मंत्रालय ने इन आंकड़ों को कम करके दिखाया। बता दें कि एयरसेल-मैक्सिस मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को कोर्ट ने 10 जुलाई तक गिरफ्तारी से राहत दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications