दिल्ली: ऑनलाइन ऑर्डर किया मोबाइल फोन, डिब्बा खोला तो निकली साबुन की टिकिया
नई दिल्ली। ऑनलाइन खरीदारी का चलन हाल के दिनों में तेजी से बढ़ा है। ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड के मामले भी सामने आ रहे हैं। दिल्ली के गाजीपुर में एक शख्स ने ऑनलाइन सेल में मोबाइल फोन खरीदा। जिसके बाद ऑर्डर घर पर आ गया। कुछ देर बाद जब युवक ने डिब्बा खोला तो पाया कि मोबाइल की जगह उसमें एक कपड़े धोने का साबुन रखा मिला। जिसके बाद मामले की पुलिस से शिकायत की गई है।

चार दिन बाद मिला ऑर्डर
दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में रहने वाले सोहन नाम के शख्स ने बताया है कि उन्होंने बीते हफ्ते ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी पर मोबाइल बुक किया था। मोबाइल बुक कराने के चार दिन बाद उनके घर पर मोबाइल की डिलीवरी हो गई। डिलीवरी करने आया लड़का सामान देकर तुरंत चला गया। घर के भीतर आकर डिब्बा खोला तो सोहन को उसमें मोबाइल की जगह कपड़े धोने का साबुन मिला।

पुलिस ने दर्ज किया ठगी का केस
सोहन ने कंपनी से मामले की शिकायत की है। साथ ही पुलिस से भी इसकी शिकायत की है। शिकायत पर गाजीपुर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि सामान डिलीवर करने वाले लड़के ने डिब्बे से मोबाइल उड़ाकर उसमें साबुन रखा होगा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वो किसी सवाल का जवाब दे सकेंगे।

कुछ ही मिनट में गायब हुआ डिलीवरी व्बॉय
मामले में ठगी का शिकार हुए सोहन का कहना है कि जब उनका ऑर्डर आया तो डिलीवरी ब्वॉय जल्दी में होने की बात कह रहा था। वो डिब्बा देकर और रुपए लेकर तुरंत ही चला गया। कुछ ही देर बाद डिब्बे में साबुन देख उन्होंने गली में ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन वो कहीं नहीं दिखा।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications