Nikki Yadav murder case: 'उसे फांसी देनी चाहिए', निक्की के पिता ने की कड़ी सजा की मांग
मृतका निक्की यादव के पिता सुनील यादव ने कहा, 'आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। सोमवार को मुझे मेरी बेटी की मौत के बारे में पता चला। वह डेढ़ महीने पहले हमारे पास आई थी।'

Nikki Yadav murder case: दिल्ली में अभी श्रद्धा वॉकर हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब निक्की यादव की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी। नजफगढ़ में हत्यारे प्रेमी ने अपने ढाबे के फ्रीजर में 25 वर्षीय लिव-इन पार्टनर निक्की यादव का शव छिपा दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में शव को बरामद कर आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया, जिसे दिल्ली के कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं इस पूरे मामले में मृतका के पिता ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
शादी को लेकर हुआ झगड़ा, कर दी हत्या
हरियाणा निवासी निक्की यादव को उसके प्रेमी ने मौत के घाट दिया। इस मामले को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 9 फरवरी की शाम को शादी को लेकर निक्की और साहिल के बीच कार में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद साहिल ने उसकी मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर मार डाला। और फिर अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दी।
पिता की मांग- दरिदें को मिले फांसी
अब निक्की के पिता ने मांग करते हुए कहा कि साहिल को मौत की सजा दी जाए। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मृतका निक्की यादव के पिता सुनील यादव ने कहा, 'आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। हमें सोमवार को मेरी बेटी की मौत के बारे में पता चला। वह डेढ़ महीने पहले हमारे पास आई थी।' क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त ने बुधवार को बताया कि हरियाणा के झज्जर की 25 वर्षीय निक्की की कथित तौर पर उसके साथी ने मोबाइल फोन के डेटा केबल से गला घोंट कर हत्या कर दी थी।
उत्तम नगर में रहती थी निक्की यादव
पुलिस ने कहा कि उस कार को बरामद कर लिया है, जिसमें साहिल ने कथित तौर पर निक्की की हत्या की थी और शव को ढाबे तक पहुंचाया था। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि महिला का शव नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक फ्रीजर से बरामद किया गया था। पीड़िता दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली थी।












Click it and Unblock the Notifications