दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवान ने खुद को मारी गोली, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Delhi CISF Shot Dead: दिल्ली के पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान ने फिर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ के एक जवान ने शुक्रवार (05 अप्रैल) को पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर खुद को गोली मार ली। जवान ने अपनी ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली है।

पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है, जो वायरल हो रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जवान डिप्रेशन से पीड़ित था। हालांकि पुलिस उसके इस कदम के पीछे के सटीक कारण की जांच कर रही है।
नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर भी CISF जवान ने की थी आत्महत्या
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 04 अप्रैल को भी ऐसी ही घटना घटी थी। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर जवान ने अपनी ही पिस्तौल से अपने सिर में गोली मार ली थी।
पुलिस को सुबह 7:03 बजे कॉल गई थी कि सीआईएसएफ जवान शहरे किशोर नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर मृत पाए गए हैं। उनका शव मेट्रो स्टेशन पर लगी बैगेज स्कैनिंग मशीन के पास मिला था।
किशोर 2014 से सीआईएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) के रूप में नामांकित थे और जनवरी 2022 में दिल्ली में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया था। उत्तरी दिल्ली के नरेला में सरकारी क्वार्टर में किशोर का परिवार रहता है।
नोट: अगर आपको सहायता की जरूरत है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर
आसरा: 022 2754 6669;
स्नेहा इंडिया फाउंडेशन: +914424640050
संजीविनी: 011-24311918,
रोशनी फाउंडेशन (सिकंदराबाद) संपर्क नंबर: 040-66202001, 040-66202000,
एक जीवन: संपर्क नंबर 78930 78930,
सेवा: संपर्क नंबर: 09441778290












Click it and Unblock the Notifications