Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में चली धूल भरी आंधी, पेड़ भी उखड़ें, बारिश का अलर्ट जारी
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा में अचानक से मौसम बदल गया है। शाम के वक्त ही अंधेरा छा गया और तेज हवाओं से लोगों के घरों की खिड़कियां और दरवाजे तक बजने लगे। चारों तरफ धूल भरी आंधी चल रही है। धूल भरी आंधी के कारण कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां और पेड़ तक टूटकर सड़क पर गिर गए।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। धूल भरी आंधी और तेज़ हवाओं के कारण कुल 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और कई उड़ानों में देरी हुई है बता दें कि दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में हुए मौसम में बदलाव के कुछ वीडियो भी सामने आए है।

साथ ही, बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। धूल भरी आंधी के बाद कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिर गईं। वहीं, कुछ पेड़ भी उखड़कर सड़क पर गिर गए। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिम यूपी में अगले तीन घंटों तक तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी यानी अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। साथ ही, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि 40 से 60 किमी प्रति धंटा तेज हवाएं चल सकती हैं।
हालांकि, कुछ जगहों पर यह स्पीड 80 किमी प्रति घंटा भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग के द्वारा पहले दो घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि, अब रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बता दें कि शाम तक मौसम बिल्कुल साफ था, लेकिन जब लोगों का ऑफिस से निकलने का समय हुआ...तभी अचानक से तेज हवा के बाद आंधी चलने लगी। तो वहीं, अब मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar Weather Today: आकाशीय बिजली ने बिहार और उत्तर प्रदेश में मचाया कहर, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications