Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला, आंधी के बाद बूंदा-बांदी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। आसमान में बादल छा गए। इसके बाद आंधी के साथ हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। मौसम का मिजाज बदलने से दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने शहर में दिन में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बादल छाने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, 'गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। पूरे क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन भर मौसम सुहावना रहेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना भी है।'

Recommended Video

      Weather Update: Delhi-NCR में आंधी के बाद बूंदा-बांदी, जानें अन्य राज्यों का हाल | वनइंडिया हिंदी
      Delhi NCR weather temperature fall after Light rainfall and thunder storm

      बता दें, राजधानी दिल्ली में गर्मी शुक्रवार से फिर सितम ढाने लगेगी। मौसम विभाग ने पिछले महीने ही भविष्यवाणी की थी कि इस बार तेज गर्मी पड़ेगी। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

      बता दें, उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा आदि जैसे राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, गुरुवार को कई राज्यों में मौसम ने करवट ली। कुछ राज्यों में हल्की बूंदा बांदी भी हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंधी के बाद बारिश हुई। असम और मेघालय में अगले पांच दिनों तक बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+