Delhi-NCR के स्कूलों को धमकी भरे E-Mail के तार रूस से जुड़े
दिल्ली के स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल भेजने के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। दिल्ली-एनसीआर के 80 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आज सुबह इस धमकी भरे ई-मेल के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
जांच एजेंसियों को शक है कि इस ई-मेल को रूस के सर्वर से भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो एक ही आईपी एड्रेस के जरिए सभी स्कूलों को मेल भेजा गया है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल टीम भी इस पूरे मामले की जांच में शामिल हो गई है।

सूत्रों की मानें तो शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिस ई-मेल एड्रेस के जरिए दिल्ली-एनसीआर के 80 स्कूलों को मेल भेजा गया है, उसका डोमेन रूस में है। हालांकि पुलिस अभी तक यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि ई-मेल को रूस में कहां से भेजा गया है।
पुलिस उस आईपीए एड्रेस की जांच कर रही है जहां से इस ई-मेल को भेजा गया। सूत्रों का कहना है कि इस तरह के मेल को वीपीएन कनेक्शन के जरिए भेजा जाता है, जिससे मेल भेजने वाले का ई-मेल एड्रेस ना पता चल सके। साइबर टीम इस बात का भरोसा है कि वह आईपीए एड्रेस को चेक कर लेगी। जांचकर्ता टीम का कहना है कि इस मेल को भेजने के लिए डार्क वेब को भी इस्तेमाल किया गया हो।
इस पूरे मामले का सच सामने लाने के लिए दिल्ली पुलिस की टीमें अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।
नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच एक साथ मिलकर कर रही हैं। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के तमाम स्कूलों को आज एक साथ धमकीभरा मेल भेजा गया था।
इस ईमेल के बाद तमाम एजेंसियां सक्रिय हो गईं। अभिभावकों से भयभीत नहीं होने को कहा गया। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस ईमेल का मकसद लोगों को भयभीत करना है, हमे इन लोगों के इरादों को सफल नहीं होने देना है।












Click it and Unblock the Notifications