एक तो ठंड की मार ऊपर से प्रदूषण बेहिसाब, दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 400 के पार, जीना मुहाल
नई दिल्ली। एक तो पहले से ही देश का दिल यानी की दिल्ली ठंड की मार सह रहा है, ऊपर से बढ़ते प्रदूषण ने उसका सिरदर्द बढ़ा दिया है, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है, नोएडा में बुधवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 431 पहुंच गया है, जिसे खतरनाक श्रेणी में माना जाता है तो वहीं राजधानी दिल्ली के आरके पुरम, आनंद विहार और रोहिणी में गुरुवार सुबह को वायु की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
एक तो ठंड की मार ऊपर से प्रदूषण बेहिसाब
दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमिटी (डीपीसीसी) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह 5 बजे आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 418 दर्ज किया गया जबकि आरकेपुरम में ये आंकड़ा 426, वहीं रोहिणी में एक्यूआई 457 दर्ज किया गया।

दिल्ली-NCR में जीना हुआ मुहाल
दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट जारी है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि साल के पहले दिन दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज दिया गया है। कोहले के कारण आज भी 21 ट्रेनें लेट चल रही हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात में ऐसे ही हालात हैं। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में तो कई जगह पारा शून्य के नीचे है। कोहरे की वजह से लोगों का बुरा हाल है।

आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलेगी
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के लोगों को आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलेगी, विभाग के अनुमान के मुताबिक आज से शीतलहर से राहत मिलेगी और तापमान ऊपर चढ़ेगा और गलन में कमी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications