Delhi SMOG: अगले सप्ताह से फिर बढ़ सकता है Delhi-NCR में स्मॉग और प्रदूषण
दिल्ली-एनसीआर की हवा में कई दिनों से जमा जानलेवा प्रदूषण का स्तर अब नीचे आ रहा है। मंगलवार से घटना शुरू प्रदूषण गुरुवार तक काफी कम हुआ है।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की हवा में कई दिनों से जमा जानलेवा प्रदूषण का स्तर अब नीचे आ रहा है। मंगलवार से घटना शुरू प्रदूषण गुरुवार तक काफी कम हुआ है। दिल्लीवासियों को उम्मीद है कि धीरे-धीरे आने वाले दिनं में हालात सामान्य होंगे लेकिन मौसम विभाग की मानें तो प्रदूषण का स्तर आने वाले हफ्ते में एक बार फिर से बढ़ सकता है। सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक 19 नवंबर के बाद दिल्ली और एनसीआर में स्मॉग की वापसी हो सकती है और प्रदूषण भी बढ़ सकता है।
सफर के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर डॉ. गुफरान बेग ने कहा है कि राहत की बात ये है कि 19 नवंबर के बाद प्रदूषण बढ़ेगा लेकिन इमरजेंसी जैसी स्थिति में नहीं जाएगा। प्रदूषण के फिर से वापसी की वजह दिल्ली में बारिश का न होना है सफर के अनुसार, अगले हफ्ते पंजाब से हवाएं आना शुरू हो जाएंगी। साथ ही ऊपरी हवाओं की गति काफी कम हो जाएगी, जिससे स्मॉग बढ़ सकता है। सफर के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 184 रहा जो 17 नवंबर को 177, 18 नवंबर को 189 और 19 नवंबर को 209 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर हो सकता है।

दिल्ली में बीते एक हफ्ते में प्रदूषण के चलते आम जनजीवन कापी प्रभावित हुआ है। हालांकि गुरुवार को प्रदूषण घटने के बाद पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने गुरुवार को दिल्ली में पार्किंग फीस को चार गुना बढ़ाए जाने को आदेश वापस ले लिया। इसके साथ ही दिल्ली में ट्रकों और निर्माण कार्यों पर लगी रोक को भी हटा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications