Delhi-NCR Pollution: दिल्लीवालों को आज भी नहीं मिली प्रदूषण से राहत, AQI पहुंचा 378

नई दिल्ली। प्रदूषण की शिकार दिल्ली को आज भी राहत नहीं मिली है, राजधानी के लोधी रोड इलाके में शुक्रवार की सुबह AQI 328 रिकॉर्ड किया गया है तो वहीं मथुरा रोड इलाके में AQI 378 रहा, प्रदूषण का स्तर सिर्फ दिल्ली में खतरनाक नहीं है,बल्कि इससे सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में तो AQI 414 रिकॉर्ड किया गया, हालांकि गुरुवार के मुकाबले दिल्ली की हवा थोड़ी साफ हुई है।

दिल्लीवालों को आज भी नहीं मिली प्रदूषण से राहत

दिल्लीवालों को आज भी नहीं मिली प्रदूषण से राहत

इस बारे में बात करते हुए केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था सफर ने दिल्ली में फिर स्मॉग छाने का पूर्वानुमान जताया है, उसका कहना है कि शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे हवा की गति सुधरेगी, इसके बाद ही हालात सामान्य हो सकते हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी जताई थी चिंता

दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर संसद में चर्चा हुई थी तो वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस मसले पर चिंता जाहिर की थी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यह साल का एक ऐसा समय है, जब राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों की वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है, उन्होंने कहा कि हम सब एक ऐसी चुनौती का सामना कर रहे हैं जो पहले कभी नहीं रही।

अपना ख्याल खुद रखें

अपना ख्याल खुद रखें

  • घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
  • हरियाली बढ़ाएं, इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं घर से आसपास कचरा न जलाएं।
  • छोटे बच्चों को ऐसे पार्क में खेलने न भेजें जिसके आसपास से बहुत ज्यादा ट्रैफिक गुजरता है।
  • इसके बजाए इनडोर एक्टिविटीज पर ही जोर दें। खानपान में ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन बढ़ाएं। जैसे - सोयाबीन, अखरोट, समुद्री मछली, काजू, अलसी का बीज।
  • विटामिन-सी युक्त चीजें खाएं।
  • संतुलित भोजन करें और पर्याप्त नींद लें।
  • नियमित एक्सरसाइज करें।
  • खासतौर पर फेंफड़ों के लिए फायदेमंद प्राणायाम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+