भूकंप के बीच सोशल मीडिया पर हंसी के झटके, VIDEO देख आप भी मारेंगे ठहाके
Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मंगलवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही नेपाल में धरती के हिलते ही लोग घरों के बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दोपहर 2:51 बजे नेपाल में रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप को लेकर एक तरफ जहां लोग खौफजदा नजर आए। वहीं, सोशल मीडिया पर इन झटकों ने हास्य और व्यंग्यात्मक रूप ले लिया। तरह-तरह के मीम्स और हंसगुल्ले सोशल मीडिया पर छा गए। VIDEO देख आप भी मारेंगे ठहाके...

हास्यपूर्ण व्यंग्य काव्य एक्स अकाउंट काका आरामदेव ने एक वीडियो भोजपुरी एक्टर्स का एक वीडियो साझा किया। जिसमें दोनों एक्टर्स ठुमके लगाते नजर आए। साथ ही वीडियो में कैप्शन लिखा गया कि दिल्ली में हर हफ्ते ऐसी टेक्टोनिक प्लेट्स होंगी।
इसी तरह क्वारेंटिनो ट्वीट नामक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से भी टेक्टोनिक प्लेट को लेकर वीडियो शेयर किया गया। साथ ही लिखा कि हर कुछ महीनों के बाद दिल्ली के नीचे टेक्टोनिक प्लेटें आ जाती हैं।
वरिष्ठ पत्रकार व यूट्यूबर अजीत अंजुम ने मजाकिया अंदाज में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सवाल पूछते हुए लिखा कि क्या भूकंप आया ? वहीं, कवि कुमार विश्वास ने व्यंग्य रूप में 'भूकंप' लिखा।
क्या होती है टेक्टोनिक प्लेटें ?
दरअसल, पृथ्वी के ऊपरी स्तर के नीचे आंशिक रूप से पिघली हुई चट्टान की एक परत को टेक्टोनिक प्लेटें कहते हैं। जब दो टेक्टोनिक प्लेट आपस में टकराती हैं तो फाल्ट जोन कहा जाता है। इन प्लेट्स के टकराने से ऊर्जा बनती है, जो बाहर निकलने की कोशिश करती है। इस हलचल को भूकंप कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications