दिल्ली-NCR में पॉल्यूशन को लेकर आज होगी हाईलेवल मीटिंग, हरियाणा-पंजाब के IG समेत CM भी होंगे शामिल

नई दिल्ली, 16 नवंबर। दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन से लगातार बिगड़ते हालात के बीच मंगलवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एक विशेष मीटिंग बुलाई है। ये मीटिंग सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बुलाई गई है। कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही कोई उपाय सुझाए और इसके लिए पड़ोसी राज्यों के साथ एक आपात बैठक बुलाए। कोर्ट के निर्देश के अनुसार, आज आपातकालीन बैठक में दिल्ली समेत एनसीआर राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल होने के लिए कहा गया है। इसके अलावा इस मीटिंग हरियाणा और पंजाब के आईजी भी शामिल होंगे।

Recommended Video

    Delhi में लग सकता है Pollution वाला weekend lockdown, जानें सबकुछ | वनइंडिया हिंदी
    Air pollution

    मीटिंग में लॉकडाउन पर हो सकती है चर्चा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पंजाब और हरियाणा के पुलिस महानिरिक्षकों को भी इस मीटिंग में आमंत्रित किया है। बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन उपायों के रूप में क्या-क्या किया जा सकता है। साथ ही लॉकडाउन लगाने पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने विशेष रूप से दिल्ली सरकार को पॉल्यूशन से नहीं निपट पाने को लेकर फटकार लगाई थी। वहीं दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि वो संपूर्ण लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है।

    क्या है CAQM?

    आपको बता दें कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग एक समर्पित आयोग है, जो पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन आता है। ये आयोग दिल्ली-एनसीआर की मौजूदा प्रतिकूल वायु गुणवत्ता में योगदान देने वाले 5 अलग-अलग क्षेत्रों की पहचान करता है। CAQM के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अभी प्रतिकूल वायु गुणवत्त परिदृश्य, थार रेगिस्तान की दक्षिण पश्चिम दिशाओं से आने वाली धूल भरी आंधी की वजह से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। भारी धूल की वजह से ही पीएम 2.5 व पीएम 10 का स्तर काफी बढ़ गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+