Delhi Murder Case: चार दिन बाद पुलिस ने बरामद किया चाकू, जिससे साहिल ने साक्षी पर किए थे 20 हमले
Delhi Murder Case: जिस चाकू से साहिल ने साक्षी पर 20 से अधिक हमले करके उसे मौत के घाट उतार दिया था, उसे हत्या के चार दिन बाद दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Delhi Murder Case: दिल्ली में साक्षी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उस चाकू को आखिरकार चार दिन बाद बरामद कर लिया है जिससे साहिल ने साक्षी की हत्या की थी। पुलिस ने रिठाला से इस चाकू को बरामद किया है। गौर करने वाली बात है कि साहिल ने साक्षी पर इस चाकू से 20 बार हमला किया था, जिसके बाद साक्षी की मौत हो गई थी।
आउटर नॉर्थ के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि 16 साल की साक्षी की जिस चाकू साहिल ने ने हत्या की थी, उसे दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार साहिल ने साक्षी की हत्या के बाद उसे पत्थर से कुचला था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसके बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आरोपी साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि साहिल ने उत्तर पश्चिम के शाहबाद डेरी इलाके में रविवार को साक्षी पर चाकू से हमला किया था। इसके बाद उसे बेरहमी से कुचल डाला था। हाालांकि पुलिस ने साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था।
बता दें कि साक्षी के शरीर पर 34 चोट के निशान मिले थे। साहिल की बात करें तो वह शाहबाद डेरी में अपने परिवार के साथ किराए पर रहा था, यहां उसके परिवार में 3 बहनें, माता-पिता हैं। साहिल पेशे से मैकेनिक था और एसी-फ्रिज बनाने का काम करता था।
साक्षी की हत्या के बाद साहिल बुलंदशहर भाग गया था। यहां उसकी बुआ रहती हैं। लेकिन पुलिस ने साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पड़ताल में यह साफ हुआ है कि साहिल और साक्षी के आपस में रिश्ते थे। लेकिन दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी।
साक्षी साहिल से दूरी बना रही थी, जोकि साहिल को मंजूर नहीं हुआ। साक्षी के दोस्त झबरू ने साहिल को धमकाया भी था। पहले साहिल ने कहा था कि झबरू साक्षी को मारता था और उसी ने उसकी जान ली है।












Click it and Unblock the Notifications