देश में खुल रहे Apple के दो नए स्टोर, चर्चा में इसका डिजाइन, दिल्ली के कई गेटों से है प्रेरित, जानें खासियत

मुंबई में 18 अप्रैल से लोग शॉपिंग कर सकते हैं। वहीं दिल्ली में 20 अप्रैल से शॉपिंग कर पाएंगे। कंपनी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

चर्चा में Apple स्टोर का डिजाइन, जानें खासियत

Apple Store Open: दिग्गज टेक कंपनी और आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल दिल्ली और मुंबई में नए स्टोर खोलने जा रहा है। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए रिटेल स्टोर खोला जा रहा है। दिल्ली में एप्पल साकेत और मुंबई में एप्पल बीकेसी के नाम से स्टोर खुल रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि मुंबई में 18 अप्रैल को और दिल्ली में 20 अप्रैल को स्टोर खोला जाएगा। इस बीच एप्पल स्टोर का डिजाइन काफी चर्चा में है। लोग इसके डिजाइन की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसके डिजाइन दिल्ली के कई गेटों से प्रेरित है, जिनमें से प्रत्येक शहर के इतिहास के एक नए अध्याय को दिखाता है।

स्टोर का है यूनिक डिजाइन

एप्पल साकेत के बैरिकेड में एक यूनिक डिजाइन है। जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। प्रत्येक गेट शहर के इतिहास के एक नए अध्याय को दर्शा रहा है। रंगीन कलाकृति एप्पल के दिल्ली में स्टोर को शानदार लुक देती है।

'बेहतरीन सेवाएं देंगे'

Recommended Video

    Mumbai के Bandra में खुला India's First Apple Store, जानें Delhi में कब खुलेगा | वनइंडिया हिंदी

    ऐप्पल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ये रिटेल स्टोर ग्राहकों को बेहतरीन से बेहतरीन सेवाएं मुहैया कराएगा। दिल्ली और मुंबई एप्पल के दो सबसे बड़े शहर हैं, जिनकी भारत में आईफोन की बिक्री में 11 प्रतिशत और 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

    'भारत एक बेहद रोमांचक बाजार'

    Apple के अधिकारियों ने कहा कि भारत में iPhone की बिक्री के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इससे हमारे राजस्व में भी काफी वृद्धि हुई है। Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने फरवरी 2023 में कंपनी के सम्मेलन के दौरान कहा था कि क्यूपर्टिनो टेक दिग्गज के लिए भारत एक "बेहद रोमांचक बाजार" है।

    'लोगों को करेंगे और आकर्षित'

    एप्पल दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल फोन बाजार भारत में बहुत जोर दे रहा है। एप्पल लोगों की पसंद बनता जा रहा है। लोग इस तरफ काफी झुक रहे हैं। कुक ने कहा कि हम इसे और किफायती बनाकर लोगों को इसके प्रति और आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Apple Store: दिल्ली और मुंबई में पहली बार खुलने जा रहे एप्पल के दो नये स्टोर, जानें कब से कर पाएंगे शॉपिंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+