एनडीएमसी ने जारी किया स्कूलों में गायत्री मंत्र का पाठ का सर्कुलर, अल्पसंख्यक आयोग ने भेजा नोटिस

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को स्कूलों में गायत्री मंत्र का पाठ करने पर एक नोटिस जारी किया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जाने वाले स्कूलों में गायत्री मंत्र का पाठ करने के लिए एक सर्कुलर जारी किया था।

नई दिल्ली। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को स्कूलों में गायत्री मंत्र का पाठ करने पर एक नोटिस जारी किया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जाने वाले स्कूलों में गायत्री मंत्र का पाठ करने के लिए एक सर्कुलर जारी किया था। अब इस सर्कुलर को लेकर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (DMC) ने नोटिस जारी कर इसका कारण बताने को कहा है।

Schools

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम खान ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग को हाल ही में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में शिक्षा विभाग से पूछा गया है कि स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान छात्रों को गायत्री मंत्र का पाठ करने का सर्कुलर क्यों जारी किया गया है। जफरूल इस्लाम खान ने पूछा कि क्या ये हमारी धर्मनिरपेक्ष पॉलिसी के विरुद्ध नहीं है। उन्होंने कहा, 'क्या इससे छात्रों और शिक्षकों के रैंक में विभाजन नहीं होगा क्योंकि कई अल्पसंख्यक समुदायों से ताल्लुक रखते हैं जो किसी धार्मिक प्रकृति के मंत्रों को पढ़ना पसंद नहीं करें।'

ये भी पढ़ें: 20 रुपए का क्रीमरोल लेने के लिए दिया 500 का नोट, भड़के दुकानदार ने कर दी पिटाई

वहीं एनडीएमसी ने अपने इस सर्कुलर का बचाव किया है। एनडीएमसी अधिकारियों का कहना है कि गायत्री मंत्र का पाठ अनिवार्य नहीं किया गया था। एनडीएमसी 756 स्कूलों का संचालन करती है जिसमें करीब 2.2 लाख छात्र पढ़ते हैं। भाजपा शासित नगर निगम की शिक्षा कमेटी की चेयरमैन रितु गोयल ने कहा कि उन्हें नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि स्कूलों में गायत्री मंत्र का पाठ अनिवार्य नहीं है।

ये भी पढ़ें: फोन छीनकर भागे स्नैचर को लड़की ने स्कूटी से खींचकर पकड़ा, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+