हौज काजी हिंसा: AAP मंत्री इमरान हुसैन ने विजय गोयल और मनजिंदर सिरसा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता विजय गोयल और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, दिल्ली के हौज काजी मामले को लेकर मनजिंदर सिंह सिरसा और विजय गोयल ने इमरान हुसैन और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि सिरसा ने कहा था कि जब मंदिर तोड़ा जा रहा था, उस भीड़ को केजरीवाल के मंत्री उसका रहे थे।

मंदिर टूटने पर केजरीवाल की चुप्पी आपराधिक है। सिरसा के इस बयान पर इमरान हुसैन ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आईपीसी की धारा 505 (1) (सी), 153 के तहत कार्रवाई की मांग की है। वहीं विजय गोयल ने कहा था कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री इमरान हुसैन ने रात को आकर इस झगड़े को तूल दिया था।
गोयल ने कहा, 'लोगों ने बताया है कि पार्किंग को लेकर दो लोगों का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद रात को इमरान हुसैन ने भीड़ इकट्ठा की, जिसके बाद हमला हुआ। इसी वजह से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साध रखी है। गोयल ने कहा कि मुझे दुख है कि इलाके के कुछ लोगों ने हमारी आराध्य देवी मां दुर्गा के मंदिर में तोड़फोड़ की, लेकिन इससे ज्यादा दुख इस बात का है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी वोट बैंक की राजनीति के चलते चुप बैठे रहे।












Click it and Unblock the Notifications