Farmers Protest : 'चक्का जाम' के चलते बंद किए गए मेट्रो स्टेशन फिर से खुले

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश में किसानों ने चक्का जाम किया। किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी दिल्ल्ली में सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। चक्का जाम के चलते दिल्ली मेट्रो का संचालन भी प्रभावित रहा।

Kisan chakka Jam News: कृषि कानून को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग पर अड़े किसानों ने आज देशभर में चक्का जाम प्रदर्शन किया। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर चक्का जाम पूरे देश में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक किया गया। किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। चक्का जाम के चलते दिल्ली मेट्रो का संचालन भी प्रभावित रहा।

delhi metro

3 घंटे के चक्का जाम के वक्त दिल्ली मेट्रो के खान मार्केट, नेहरू प्लेस, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, विश्व विद्यालय, मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन को बंद रखा गया था। जिसके बाद अब सभी मेट्रो स्टेशनों की एंट्री और एग्जिट दोबारा खोल दी गई है।

चक्का जाम के ऐलान के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले और MSP पर कानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा।

delhi police

छावनी में तब्दील दिल्ली

देश के अन्य हिस्सों में किसानों ने सड़कों पर जाम लगाया तो कई जगह सड़कों पर सन्नाटा देखा गया। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री और रिजर्व फोर्सेस के लगभग 50 हजार जवान तैनात किए गए। गाजीपुर बॉर्डर पर रैपिड एक्शन फोर्स सहित सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को सभी प्रमुख प्रतिष्ठानों की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही दिल्ली पुलिस को ये सुनिश्चित करने को कहा गया था कि 26 जनवरी की लाल किले जैसी कोई घटना दोबारा ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+