'दिल्ली मेट्रो को तो पटना जंक्शन बना दिया', अब कपल का Kiss करते वीडियो वायरल, लोगों ने क्या कहा?
Delhi metro new video: दिल्ली मेट्रो में कुछ यात्री माहौल खराब कर रहे। अब एक कपल का Kiss करते वीडियो वायरल हो रहा।

हाल ही में एक लड़की दिल्ली मेट्रो में ब्रालेट और स्कर्ट पहनकर पहुंची। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और वीडियो सामने आया है, जहां एक कपल मेट्रो में Kiss करता हुआ दिखाई दे रहा। हालांकि कुछ लोग दावा कर रहे कि ये वीडियो पुराना है।
वायरल वीडियो में एक कपल खड़ा रहता है। तभी अचानक से उन्होंने Kiss करना शुरू कर दिया। वैसे इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए। एक गुट तो इसका समर्थन कर रहा, जबकि कई लोग ऐसे भी हैं, जो सार्वजनिक परिवहन में हुई इस हरकत को गलत कह रहे।
ऋचा नामक की एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली से शर्मनाक वायरल वीडियो, पटना जंक्शन के बाद एक बार फिर दिल्ली मेट्रो ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को शर्मिंदा होना पड़ा। एक यूजर ने लिखा कि इन लोगों ने तो दिल्ली मेट्रो को लाइव पटना जंक्शन बना दिया है।
एक यूजर ने उनका समर्थन करते हुए लिखा कि अगर आपको दिक्कत है, तो आंखें बंद कर लो। वो किसी का क्या कर रहे? वो तो चुपचाप किनारे खड़े हैं, लेकिन कुछ लोगों को दूसरों की जिंदगी में घुसने की आदत होती है। एक अन्य ने लिखा कि वो बस नार्मली kiss कर रहे। इसे इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है।
Shameful Viral Video from #Delhi
— Richa Sharma (@Rich_aaaaa) April 3, 2023
After Patna Junction, Once all the passengers in the Delhi Metro train had to be embarrassed.
Peaceful kissing Video😃👇 shameless#GigiHadid #delhimetro #GigiHadid #wtcfinal #BBB23 #VideoViral pic.twitter.com/hOuI2g16vb
पटना में क्या हुआ था?
कुछ दिनों पहले पटना रेलवे स्टेशन पर लगे Led में अश्लील फिल्म चल गई थी। वो फिल्म करीब 3 मिनट तक चलती रही, जिससे यात्रियों को शर्मसार होना पड़ा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। बाद में रेलवे भी एक्शन में आया और दो एफआईआर दर्ज करवाई। इसके अलावा स्क्रीन पर विज्ञापन प्रसारित करने वाली एजेंसी का कॉन्ट्रेक्ट भी रद्द कर दिया गया था।
रिदम चनाना की ड्रेस पर बवाल
वहीं हाल ही में रिदम चनाना नाम की लड़की मेट्रो में ब्रालेट और स्कर्ट पहनकर चढ़ गई थी। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ। बाद में मेट्रो ने यात्रियों को ऐसे कपड़े नहीं पहनने की एडवाइजरी जारी की थी। हालांकि रिदम चनाना खुद को सही साबित करने में जुटी रहीं। उन्होंने यहां तक कहा दिया कि वो ऐसे कपड़े पहनना नहीं छोड़ेंगी।












Click it and Unblock the Notifications