दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग हुई महंगी, 1 मई से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्लीः अगर आप दिल्ली मेट्रो प्रेमाइस में कार या बाइक पार्क करते हैं तो आपकी जेब और ढीली होने वाली है। दिल्ली मेट्रो ने अपनी पार्किंग रेट में काफी इजाफा किया है। पार्किंग में ये इजाफा बाइक्स और कार पार्किंग में किया गया है। बाइक के अलावा कार पार्क करने वालों को भी अब ज्यादा पैसे देने होंगे। पहले कार पार्किंग के लिए 20, 30, 40 रुपये देने होते थे, लेकिन अब 30, 40 और 60 रुपये देने होंगे। बता दें, ये नई दरें एक मई से लागू होंगी।

Delhi Metro hikes parking charges for vehicles in parking of metro premises

पहले बाइक्स की पार्किंग के लिए 10,15 और 20 रुपये देने होते थे, वहीं अब बाइक पार्किंग के लिए 15,25 और 30 रुपये देने होंगे। बता दें, इससे पहले दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए किराए में बढ़ोतरी की थी।

बता दें, हाल ही में दिल्ली मेट्रो में आने वाले समय में सभी मेट्रो स्टेशनों पर जल्द ही टिकट काउंटर बंद करने का ऐलान किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सभी मेट्रो स्टेशनों पर टोकन वेंडिंग मशीन (टीवीएम) लगाने की शुरुआत कर दी है। डीएमआरसी ने सभी मेट्रो स्टेशनों को काउंटरलेस बनाने का फैसला किया है। डीमआरसी जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लेगी।

ये भी पढ़ें- 10 साल की सजा होने के बाद पीड़िता कोर्ट में बोली, मैंने खुद प्राइवेट पार्ट में डाला था वीर्य

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस के दरोगा ने शेयर की पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो, मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+