गूगल मैप पर मिलेगी मेट्रो से जुड़ी जानकारी, ये हुआ करार
गूगल मैप पर मिलेगी मेट्रो से जुड़ी जानकारी, ये हुआ करार
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) और गूगल मैप्स ने मेट्रो रुट, किराया और कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी एक-दूसरे को देने के लिए एक करार किया है। इस करार के बाद दिल्ली मेट्रो से जुड़ी सारी सूचनाएं गूगल मैप और साथ ही मोबाइल पर भी उपलब्ध होंगी, इस सुविधा से लोगों को दिल्ली मेट्रो रूट, लाइन, प्लेटफॉर्म और किराए से जुड़ी सारी सूचनाएं आसानी से मिल सकेंगी।

मेट्रो का लक्ष्य पब्लिक फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनने का है। इससे यात्रियों को मेट्रो रुट और इसके किराए, प्लेटफॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से मिलेंगी। दिल्ली मेट्रो पर हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में मेट्रो की गूगल मैप के साथ साझेदारी ये यात्रियों को काफी फायदा होगा।
- सबसे पहले आपको गूगल मैप पर लोकेशन डालनी होंगी, कि आप कहां से कहां तक की लोकेशन चाहते हैं।
- इसे के साथ यूजर्स को दिल्ली मेट्रो का मैप भी ओपन करने का विकल्प मिलेगा।
- यूजर्स मेट्रो के जरिए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने की सूचना मैप पर देख पाएंगे।
- यात्री एक-एक स्टेप में गंतव्य की दिशा और पूरा रूट देख सकेंगें।
- सर्च रिजल्ट में बेस्ट रुट के साथ मैप आएगा।












Click it and Unblock the Notifications