MP के मंत्री से दो-दो हाथ करने के मूड में पत्रकार बिरादरी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पत्रकार बिरादरी नाराज है मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से। इस बात को कल शाम प्रेस क्लब आफ इंडिया में साफतौर पर देखा जा सकता था। बड़ी तादाद में एकत्रित हुए पत्रकारों ने व्यापम की जांच कर रहे आज तक के पत्रकार अक्षय सिंह को श्रद्धांजलि दी। माहौल गम और गुस्से से भरा हुआ था।
निंदा प्रस्ताव
प्रेस क्लब ने बीजेपी के महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा अक्षय की मृत्यु का उपहास उड़ाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भेजे शोक संदेश में संदेहास्पद मृत्यु की जांच कराने के बारे में कोई आश्वासन न देने पर भी रोष व्यक्त किया।
मां का दर्द
अध्यक्ष राहुल जलाली ने जब यह बताया कि अक्षय की मां ने किस तरह से अपने बेटे की मौत पर संदेह जताया और न्याय की गुहार की तो माहौल बहुत ही भावुक हो गया। मां ने जलाली से कहा कि उसके बेटे का शरीर नीला हो गया था। उन्होंने इसकी जांच मध्यप्रदेश से बाहर की किसी एजेन्सी से कराने की मांग की।
क्यों विवादों में हैं म.प्र. के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय? जानिए उनकी 10 खास बातें
सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
आक्रोशित पत्रकारों ने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल करने, राष्ट्रपति से मिलने, अक्षय के परिवार को मघ्यप्रदेश, दिल्ली और केन्द्र सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की।
साथ ही इंडिया टुडे ग्रुप से उसके परिवार के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद देने को कहा। उसी ग्रुप में कार्यरत राजदीप सरदेसाई ने कहा कि कंपनी सहायता करेगी।
प्रेस क्लब के महासचिव नदीम काजमी ने कहा कि पत्रकारों पर अब हमले नहीं हो रहे बल्कि उनकी निर्मम हत्याएं की जा रही हैं।अगर पत्रकार अब भी एकजुट नहीं हुए तो भविष्य और भयावह हो सकता है।
हार्ट अटैक नहीं
अक्षय के साथ काम कर चुके उनके वरिष्ठ सहयोगी दीपक शर्मा ने बताया कि एम्स के फोरेन्सिक डिपार्टमेंट के हेड ने कहा कि अक्षय उनके तीसरी मंजिल के आफिस में कभी लिफ्ट से नहीं आता था, हमेशा सीढ़ियां चढ़कर आता था। उसे हार्ट अटैक हो ही नहीं सकता।
डाक्टर ने उसके बिसरा की जांच अमेरिका में एफ बी आई से करवाने की एडवाइज दी। क्योंकि भारत में जांच से केवल प्रचलित जहर का ही पता चल सकता है। बहुत सूक्ष्म किस्म के विष पकड़ में नही आते हैं। दीपक ने कहा कि जब अक्षय ने बताया कि वे मध्यप्रदेश जा रहे हैं तभी से उनके मन में शंका होने लगी थी।
-
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?













Click it and Unblock the Notifications