दिल्ली में कोरोना से मौत के आंकड़ों पर उठ रहे सवाल, संजय सिंह ने पूछा- क्या MCD कोर्ट से उपर है?
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस से कितनी मौत हुई हैं इस पर एमसीडी और दिल्ली सरकार आमने-सामने आ गए हैं। दिल्ली की तीनों एमसीडी की तरफ से एक चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया गया है। जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते अबतक 2 हजार से भी ज्यादा मौत हो चुकी हैं। अब कोरोना से हो रही मौत के आंकड़ों को लेकर बीजेपी और दिल्ली सरकार एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने एमसीडी के दावों को खंडन किया है।
Recommended Video

2 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से हुई मौत
दिल्ली सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक यहां 984 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। लेकिन दिल्ली नगर निगम के मुताबिक यहां कुल 2098 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो चुकी है। उत्तरी नगर निगम स्टैंडिग कमेटी के चेयरमैन जयप्रकाश ने कहा कि, दक्षिणी दिल्ली में 1080 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है और उत्तरी दिल्ली में 976 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है। पूर्वी दिल्ली में 42 लोगों की मौत कोविड-19 के संक्रमण से हुई है।

मौतों का आंकड़ा मिसमैच कर रहा है: जयप्रकाश
जयप्रकाश ने कहा कि, दिल्ली सरकार ने 16 मई को तीनों नगर निगमों को नोटिस जारी किया। जिसमें बताया गया था कि मौतों का आंकड़ा मिसमैच कर रहा है। इसके बाद हमने 17 मई को जवाब दिया। तीनों नगर निगमों ने मौतों के आंकड़ों को इकट्ठा कर एक रिपोर्ट भेजी, उसमें भी डबल का फर्क था। दिल्ली सरकार पता नहीं क्यों समझ नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे पास सारे आंकड़े हैं और तीनों नगर निगम के पास मौत के अलग-अलग आंकड़े हैं। इनमें किसी तरह की कोई गलती होने की गुंजाइश नहीं है।

मौतों पर राजनीति कर रही है बीजेपी: संजय सिंह
एमसीडी के इस दावों खारिज करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि, दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि उन्हें डॉक्टरों की डेथ ऑडिट कमेटी की विशेषज्ञता के बारे में कोई संदेह नहीं है और उनके द्वारा प्रदान की गई मौतों की संख्या सही है। अगर बीजेपी को लगता है कि वे अदालत से ऊपर हैं और राजनीति खेलना चाहते हैं, तो मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। अब इन आरोपों को लेकर बीजेपी दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications