दिल्ली कोचिंग इंस्टीट्यूट में हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 13 आईएएस कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट सील

दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर के आईएएस कोचिंग संस्थान में पानी भरने और तीन स्टूडेंट्स की मौत की घटना की जांच जारी है। इस बीच दिल्ली नगर निगम ने रविवार को बड़ा एक्शन लिया। जिसके तहत सिविल सेवा के तीन कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट सील किए गए हैं। ताजा एक्शन नगर निगम ने एमसीडी के एडिशनल कमिश्नर तारिक थॉमस के स्थलीय निरीक्षण के बाद लिया।

राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी घुसने से तीन छात्रों की मौत होने के बाद नगर निगम हरकत में आ गई है। 13 कोचिंग सेंटरों मेयर शैली ओबेरॉय के आदेश पर अधिकारियों ने रविवार देर रात राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित हो रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है।

MCD seal basements civil service coaching institutes

जिन कोचिंग सेंटरों को सील किया गया उनमें आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर की अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, ईजी फॉर आईएएस शामिल हैं।

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डिवीजनल कमिश्नर से मंगलवार तक जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी है। इस हादसे के लिए उपराज्यपाल ने संबंधित एजेंसी, विभाग के साथ कोचिंग सेंटर को भी दोषी बताया है। साथ ही आप सरकार पर भी निशाना साधा है।

अपने निर्देश में दिल्ली एलजी ने कहा कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव के कारण सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत और जलभराव के कारण करंट लगने से एक अन्य छात्र की मौत के मामले से दुखी हूं। देश की राजधानी में ऐसा होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में सात अन्य नागरिकों की मौत करंट लगने से हुई है। इन घटनाओं में जान गंवाने वाले उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है।

पार्किंग वाला बेसमेंट बन गया है क्लास रूम
दिल्ली में कई ऐसे कोचिंग इंस्टीट्यूट हैं जो पार्किंग वाले एरिया में चलाए जा रहे हैं। इसी में शामिल है मुखर्जी नगर, नेहरू विहार स्थित वर्धमान मॉल कॉम्प्लेक्स जहां बड़ी-बड़ी आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट छात्रों की पढ़ाई के लिए क्लास चलती हैं। खास बात यह भी है कि यह सब प्रशासन की देखरेख में चलता है। कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास ही पुलिस पिकेट भी मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+