महिला ने पति को छोड़ने से किया इनकार तो सनकी आशिक ने चार साल के बेटे के सामने उठाया खौफनाक कदम

नई दिल्ली। राजधानी के चिराग दिल्ली में एक शख्स ने पति का साथ ना छोड़ने पर अपनी शादीशुदा प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी जान देने की कोशिश की। हत्यारोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शख्स ने महिला के चार साल के बेटे के सामने उस पर हमला कर उसको मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ था अफेयर

कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ था अफेयर

चिराग दिल्ली की रहने वाली 26 साल की महिला की शादी छह साल पहले हो चुकी थी। उसका एक चार साल का बेटा है। महिला एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी जबकि पति भी नौकरी करता है। कुछ महीने पहले महिला की मुलाकात विजय नाम के शख्स से हुई और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। बाद में महिला को लगा कि इस तरह से अफेयर रखना ठीक नहीं है और उसने विजय से दूरी बनानी शुरू कर दी।

पति को छोड़ देने के लिए कह रहा था प्रेमी

पति को छोड़ देने के लिए कह रहा था प्रेमी

महिला लगातार विजय से उससे ना मिलने के लिए कह रही थी लेकिन विजय मानने को तैयार नहीं था। महिला ने कई बार उसे धमकाया भी था कि अगर वो उसके पीछे आता रहेगा तो वो पुलिस में शिकायत करेगी। इसके बावजूद विजय नहीं मान रहा था और लगातार पति से तलाक लेकर उसके साथ रहने को कह रहा था।

उठाया खौफनाक कदम

उठाया खौफनाक कदम

विजय शुक्रवार को महिला के घर पहुंचा जहां वो अपने चार साल के बेटे के साथ थी। विजय ने उसे तलाक के लिए कहा और महिला ने मना कर दिया। इसके बाद उसने चाकू से महिला पर कई वार किए और खुद को भी चाकू मारा। जिस वक्त महिला की हत्या की गई, उनका 4 साल का बेटा सामने खड़ा था। मकान मालिक ने चीखने की आवाज सुनी तो जाकर देखा कि दोनों कमरे में लहूलुहान पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं विजय अभी भी गंभीर हालत में है। पुलिस को आरोपी विजय की जेब से एक नोट भी मिला है। उसमें लिखा है- हम बहुत प्यार करते हैं। मेरी अंतिम इच्छा है कि दोनों को साथ में जलाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+