नई नवेली बीवी को नहाते हुए देखता था 6 साल का बच्चा, पति ने कर दी हत्या
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां के ओखला फेज 2 इलाके में पिछले दो दिनों से लापता 6 साल के एक मासूम बच्चे की लाश बेड बॉक्स (दीवान) से बरामद हुई। पुलिस ने 19 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार किया है जिसने मासूम की हत्या की थी। पूछताछ में हत्यारे ने बताया कि जब उसकी पत्नी नहाती थी तो बच्चा उसके बाथरूम में झांकता था और कमेंट करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। बच्चे के पिता एक छोटे-मोटे ठेकेदार हैं और उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके बच्चे का कोई ऐसा दुश्मन होगा।

जानकारी के मुताबिक घर के बाहर खेलते समय बच्चा लापता हो गया था। वो अपने भाई और मां-बाप के साथ जीवन ज्योति राजीव कैंप में रहता था। शुक्रवार की सुबह बदबू आने के बाद जब बेड बॉक्स को खोला गया तो उसमें बच्चे की लाश पड़ी थी। उसके मुंह पर काला कपड़ा बंधा हुआ था। लोगों को लगा कि कोई जानवर मरा है। लेकिन जब बेड बॉक्स को खोला गया तो उसमें मासूम की लाश थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी।
पुलिस ने पूछताछ के दौरान ही पड़ोस में रहने वाले 19 साल के युवक को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ पर पड़ोसी युवक ने सबकुछ उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी नई-नई शादी हुई है। उसकी नई नवेली पत्नी जब नहाने के लिए बाथरूम में जाती थी तो बच्चा झांका करता था और कमेंट करता था। पुलिस ने बताया कि इसी हरकत से आग-बबूला होकर उसने बच्चे पर बैट से हमला कर दिया। चोट लगते ही बच्चा गिरा और बेड का किनारा उसके सिर में घुस गया जिससे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications