दिल्ली: मालकिन को भनक तक नहीं, मेड ने घर से उड़ा दिए 60 लाख के जेवर

नई दिल्ली। दिल्ली के जसोला विहार से 60 लाख के रहने चोरी कर फरार हुई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान सरिता विहार की रहने वाली मंजू के तौर पर हुई है। 30 साल की मंजू जसोला विहार के एक घर में मेड के तौर पर काम करती थी। शुक्रवार को पुलिस ने मंजू को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने, चांदी के जेवर भी बरामद कर लिए।

delhi maid steal 60 lakh jewellery arrested

घर का मालकिन ने बीते हफ्ते घर से गहने गायब होने और मंजू के काम पर ना आने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जसोला विहार की महिला ने पुलिस को की शिकायत में बताया था कि उसने सरिता विहार की मंजू को करीब एक महीने पहले काम पर रखा था। वो काम कर रही थी लेकिन छह सिंतबर के बाद वो नहीं आई और उससे सपंर्क भी नहीं हो पाया। महिला ने अपना घर टटोला तो पाया कि उसके कीमती जेवर गायब हैं।

इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने मेड का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था। इसलिए पुलिस को उसे ढूंढ़ने में मुश्किल आई लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी किए सभी गहने उसके पास से मिल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+