दिल्ली के मुंडका में लड़की के शरीर का आधा कटा हुआ शव मिला

नई दिल्ली। देश की राजधानी में निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के मुंडका इलाके में लड़की का आधा कटा शव मंगलवार पाया गया है। जानकारी के अनुसार यह लड़की का शव उसकी हत्या के 10 दिन बाद बरामद किया गया है। लड़की के शरीर का निचला हिस्सा कटा हुआ पाया गया है। शव मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर किसने इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया है।

murder

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है। जिस तरह से दिल्ली में इस सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है उसने एक बार फिर से देश की राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। दिल्ली में इससे पहले भी सूनसान जगहों पर लाश मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में दिल्ली के सूनसान इलाकों को लेकर प्रशासन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी दिल्ली में शव मिल चुके हैं।

राजस्थान की लड़की का शव इससे पहले मुंबई के मलाड़ स्थित मिंद इलाके में मिला था। 16 अक्टूबर को यह मामला सामने आया था। जहां 19 साल की लड़की का शव मिला था। मॉडल बनने के लिए राजस्थान से मुंबई आई युवती की 19 साल के छात्र ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद युवती के शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे सूटकेस में भरकर सूनसान जगह पर फेंक दिया गया था। यही नहीं इसी महिला गाजियाबाद में 6 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया था। ऑटोप्सी रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया था।

इसे भी पढ़ें- यूपी: दो सगे भाई 4 साल तक बहन से करते रहे रेप, वीडियो लेकर सामने आई पीड़िता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+