Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया की जमानत पर हाई कोर्ट का फैसला आज

Delhi Liquor Scam: आम आदमी नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा।

manish sisodia

Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। मनीष सिसोदिया शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 3 जून को हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

बता दें कि मनीष सिसोदिया ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि उनकी बीमार पत्नी की देखभाल करने वाले वह एकमात्र परिवार के सदस्य हैं, लिहाजा उन्हें अंतरिम जमानत दी जाए।

कोर्ट ने 3 जून को जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही कोर्ट ने एलएनजेपी अस्पताल से मनीष सिसोदिया की पत्नी की स्वास्थ्य को लेकर रिपोर्ट मांगी थी।

मनीष सिसोदिया की जमानत का प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कोर्ट में विरोध किया गया है। सिसोदिया को 26 फरवरी की आबकारी घोटाले में उनकी कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि इससे पहले मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी से मिलने के लिए दिल्ली स्थित अपने आवास पहुंचे थे। कोर्ट ने सिसिदोयि का सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय पत्नी से मिलने के लिए दिया था।

रविवार को जब सिसोदिया घर पहुंचे तो उनकी पत्नी सीमा की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। लेकिन कोर्ट ने सिसोदिया को सिर्फ घर जाने की इजाजत दी थी, जिसकी वजह से वह अस्पताल नहीं जा सके और अपनी पत्नी से नहीं मिल सके। दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सिसोदिया अपने घर पर ही रहे और वापस जेल चले गए।

बता दें कि हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को कुछ शर्तों पर घर जाने की इजाजत दी थी। सिसोदिया को मीडिया से बात करने की इजाजत नहीं थी, मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

वहीं सिसोदिया के वकील ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने निषिद्ध क्षेत्रों में शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं दी थी, जिसकी वजह से नुकसान हुआ था। 10 साल पहले भी इसी नीति के तहत इन इलाकों में दुकान खोली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+