AAP का दावा- संजय सिंह के करीबियों के घर पर ED मार रही छापा, आबकारी घोटाले से जुड़ा है मामला

ईडी संजय सिंह के करीबियों के घर छापे मार रही है। ये दावा खुद संजय सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि जब उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला, तो उनके सहयोगियों को निशाना बनाया जाने लगा।

delhi

ED raids Sanjay Singh's aides: आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय सांसद संजय सिंह के करीबियों के घर छापा मार रही है। ये कार्रवाई दिल्ली आबकारी घोटाले में हो रही और राजनीति से प्रेरित है। ऐसे में पार्टी इसका विरोध करती है। इसको लेकर संजय सिंह ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है।

संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि पीएम मोदी की दबंगई अपने चरम पर है। मैं मोदी की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं। ईडी की फर्जी जांच पूरे देश के सामने उजागर हुई। ईडी ने अपनी गलती स्वीकार की, जब कुछ भी नहीं मिला तो ईडी अब उनके सहयोगी अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर पर छापे मार रही है।

वहीं संजय सिंह ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा कि आज सुबह मुझे पता चला कि मेरे सहयोगियों के घर छापे मारे जा रहे, लेकिन मैं साफ कर देता हूं कि मैं मोदी से डरूंगा नहीं, चाहे सुप्रीम कोर्ट जाना पड़े या हाईकोर्ट। ये जबरदस्ती की गुंडागर्दी है। ये उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश है। सर्वेश के पिता कैंसर से पीड़ित हैं ये जुर्म की इंतेहा है। चाहे जितना जुर्म करो लड़ाई जारी रहेगी।

सिसोदिया और जैन के सहयोगियों पर भी हुई थी कार्रवाई
आपको बता दें कि इस मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन पिछले साल गिरफ्तार हुए थे, जबकि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी इस साल हुई। उनके सहयोगियों के घर पर भी ईडी-सीबीआई छापेमारी कर चुकी है।

गलती से चार्जशीट में आया नाम?
इससे पहले संजय सिंह ने दावा किया था कि ईडी ने कोर्ट में ये स्वीकार किया है कि उसने गलती से उनका नाम चार्जशीट में लिखा था। इसके लिए वो मानहानि का मुकदमा करेंगे, जो ईडी डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और आबकारी घोटाले मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी जोगेन्दर के खिलाफ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+