'हर बच्चा जानता है PM से पहले ईडी पहुंचती है', दिल्ली शराब घोटाले को लेकर बोलीं एमएलसी कविता
दिल्ली शराब घोटाले में नाम आने पर TRS एमएलसी के. कविता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा जानता है कि पीएम मोदी से पहले ईडी पहुंचती है। उन्होंने कहा कि वे इससे डरने वाली नहीं हैं और पूरा सहयोग करेंगी।
प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड रिपोर्ट में TRS MLC के. कविता का नाम सामने आने के एक दिन बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कविता ने कहा कि तेलंगाना में भी वही हो रहा है, क्योंकि अगले साल चुनाव है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से पहले ईडी राज्य में पहुंच गया है। कविता ने कहा कि मोदी सरकार 8 साल पहले आई थी। इन 8 सालों में 9 राज्यों में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिरा दिया गया, जबकि भाजपा ने अनुचित तरीके से अपनी सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि देश का हर बच्चा जानता है कि चुनावी राज्यों में पीएम मोदी से पहले ईडी आती है।

कविता ने कहा कि तेलंगाना में भी ऐसा ही हो रहा है क्योंकि अगले साल चुनाव हैं, राज्य में पीएम मोदी से पहले ईडी आ चुकी है। लेकिन हमने उनका स्वागत किया है और हम उनके साथ सहयोग करेंगे। बावजूद इसके भाजपा ओछी चाल चल रही है। पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कविता ने कहा कि वह हमें सलाखों के पीछे डाल सकते हैं। लेकिन हम अभी भी लोगों के लिए काम करेंगे और भाजपा की विफलताओं का पर्दाफाश करेंगे। टीआरएस सरकार तेलंगाना में सुचारू रूप से चल रही है। हमने राज्य सरकार को गिराने की उनकी साजिश का पर्दाफाश किया है और तेलंगाना के लोगों ने देखा है।
आपको बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में कारोबारी अमित अरोड़ा की रिमांड को लेकर ईडी की तरफ से दाखिल की गई रिमांड रिपोर्ट में टीआरएस नेता के. कविता का नाम सामने आया है। रिमांड रिपोर्ट में तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता को 'साउथ ग्रुप' के सदस्यों में से एक के रूप में नामित किया गया है।
रिमांड रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके कारोबारी विजय नायर को आप नेताओं की ओर से 'साउथ ग्रुप' नाम के एक समूह से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मिली थी। रिमांड रिपोर्ट में कहा गया है कि नीति ने पिछले दरवाजे के माध्यम से कार्टेल संरचनाओं को अत्यधिक थोक (12 प्रतिशत) और ह्यूज रिटेल (185 प्रतिशत) लाभ मार्जिन से प्रमोट किया गया। इस दौरान आप के नेताओं की आपराधिक साजिश के कारण अन्य अवैध गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया गया।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि "थोक विक्रेताओं को 12 प्रतिशत का मार्जिन आप नेताओं को रिश्वत के रूप में देने के लिए तैयार किया गया था। अब तक की गई जांच के अनुसार आप के नेताओं की ओर से विजय नायर ने कम से कम रिश्वत ली थी। अमित अरोड़ा सहित विभिन्न व्यक्तियों द्वारा साउथ ग्रुप (सरथ रेड्डी, के. कविता, मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी द्वारा नियंत्रित) नामक एक समूह से 100 करोड़ रुपए लिए गए थे। इस बात का खुलासा गिरफ्तार हुए अमित अरोड़ा ने किया है।
यह पहली बार है जब कविता का नाम जांच में सामने आया है। अगस्त में भाजपा सांसद परवेश वर्मा और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने उनपर घोटाले का आरोप लगाया था। हालांकि, इस आरोप को लेकर कविता की तरफ से एक मानहानि का मुकदमा भी हैदराबाद की सिटी सिविल कोर्ट में दायर की गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने अंतरिम आदेश में भाजपा नेताओं को निर्देश दिया था कि वे कविता के खिलाफ कोई अपमानजनक बयान न दें।
कविता ने भाजपा नेताओं के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया था। कविता ने आरोपों को 'पूरी तरह निराधार' करार दिया था। यह कहते हुए कि भाजपा सरकार के हाथों में सभी एजेंसियां हैं, उन्होंने कहा कि वे जो भी जांच कर सकते हैं कर सकते हैं और वह पूरा सहयोग करेंगी। कविता ने भाजपा नेताओं के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया था। साथ ही उन्होंने कहा कि था कि भाजपा ने ऐसा करके मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- टीआरएस के साथ गठजोड़ नलगोंडा में वामपंथ के पुनरुत्थान को प्रेरित कर सकता है
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications