दिल्ली की तरह बैंगलुरु में भी लागू हो सकता है ऑड-इवन फॉर्मूला
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश के आईटी हब कहे जाने वाले बैंगलोर में भी वाहनों की बढ़ती संख्या और प्रदूषण में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए दिल्ली की तर्ज पर सम-विषम संख्या वाला फार्मूला लागू हो सकता है।

एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर बेंगलूरु यातायात प्रबंधन केन्द्र का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत की और कहा कि दिल्ली में वाहनों की संख्या एक करोड़ के करीब है और वहां प्रदूषण बढ़ने पर सरकार ने निजी वाहनों को सप्ताह में सम-विषम संख्या के आधार पर चलाने की अनुमति देने का निर्णय किया है।
उन्होंने कहा कि बैंगलोर में भी ऐसा किया जा सकता है। बेंगलूरु में 58 लाख से अधिक वाहन है और हर साल पांच लाख वाहन शामिल हो रहे हैं। बेंगलूरु की सड़़कें केवल 16 लाख वाहनों के लिए योग्य है।
आपको बताते चलें कि बैंगलोर में हर दिन 58 लाख वाहन चलने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने पर लाइसेंस रद्द करने के अलावा उन्हें कारावास की सजा भी दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications