कोर्ट ने जितेंद्र तोमर को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
नई दिल्ली। फर्जी डिग्री के मामले में अरविंद केजरीवाल सरकार के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर को साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।हालांकि पुलिस ने तो पांच दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेजा। जेल जाने से पहले तोमर का एम्स में मेडिकल टेस्ट भी हुआ जिसमें वो एकदम सही निकले।
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह आप नेता और दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर (49) को धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया था और उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
मालूम हो कि इससे पहले उच्च न्यायालय के निर्देश पर पुलिस का एक दल तोमर की फर्जी डिग्री की जांच करने के सिलसिले में बिहार गया था, दिल्ली पुलिस ने आज शाम को प्रेसवार्ता करके अपनी कार्यवाही को सही ठहराया और तोमर को फर्जी बताया।













Click it and Unblock the Notifications