दिल्ली-कोलकाता IndiGo फ्लाइट में बवाल! नशे में धुत यात्री पर जोर-जोर से धार्मिक नारे लगाने का आरोप

IndiGo Delhi to Kolkata flight incident: दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 6571 पर 1 सितंबर को बड़ा हंगामा देखने को मिला। एक यात्री पर आरोप है कि उसने नशे की हालत में क्रू मेंबर्स से बदसलूकी की और सहयात्रियों को परेशान किया।

एयरलाइन ने उसे अनरुली पैसेंजर घोषित कर सुरक्षा अधिकारियों के हवाले कर दिया। हालांकि यात्री ने आरोपों से इनकार किया और एयरलाइन स्टाफ के खिलाफ काउंटर-शिकायत दर्ज कराई। विवाद धार्मिक नारेबाजी और शराब सेवन से जुड़ा बताया जा रहा है। अब यह मामला पुलिस और एविएशन अथॉरिटीज़ तक पहुँच गया है।

IndiGo Delhi to Kolkata flight incident

क्या है मामला?

दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 6571 पर 1 सितंबर को हंगामा उस समय शुरू हुआ, जब एक यात्री, जिसे पेशे से वकील बताया जा रहा है, ने कथित तौर पर "हर हर महादेव" के नारे लगाए। आरोप है कि वह नशे में था और उसने फ्लाइट के दौरान छुपकर शराब पीने की कोशिश की। शिकायत के मुताबिक, यात्री ने सॉफ्ट ड्रिंक बोतल में अल्कोहल रखा हुआ था और जब क्रू ने सवाल किया तो उसने जल्दबाजी में उसे खत्म कर दिया।

इंडिगो एयरलाइन ने घटना पर बयान जारी कर कहा कि यात्री ने न केवल क्रू मेंबर्स से बदसलूकी की, बल्कि सहयात्रियों को भी परेशान किया। तय प्रोटोकॉल के तहत उसे "अनरुली पैसेंजर" घोषित कर कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया और संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें Indigo flight में थप्पड़कांड के बाद से लापता हुआ हुसैन अहमद 800 KM दूर मिला, क्यों अचानक हुआ था गायब?

यात्री ने इंडिगो स्टाफ पर लगाया आरोप

दूसरी ओर यात्री ने आरोपों से सख्ती से इनकार किया है। उसने दावा किया कि उसने सिर्फ अभिवादन स्वरूप हर हर महादेव कहा था, इसका कोई धार्मिक या उकसाने वाला उद्देश्य नहीं था। यात्री ने यह भी कहा कि उसने फ्लाइट में शराब नहीं पी, बल्कि बोर्डिंग से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बीयर ली थी, जिसकी रसीद उसके पास है। उसका आरोप है कि इंडिगो स्टाफ ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दीं।

फ्लाइट में देरी ने बढ़ाई परेशानी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक ऑपरेशनल कारणों से खड़ी रही। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और यात्री व क्रू के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढे़ं Pinky कौन है? जिसकी कर्जदार Indigo! एयरलाइन्स अब चुकाएगी 1.75 लाख, जानें कोर्ट ने क्यों सुनाया फरमान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+