जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, लिखा- Happy Birthday Pooja

नई दिल्लीः देश की जानी-मानी यूनिवर्सिटियों में से एक दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट सोमवार को देर रात हैक हो गई। वेबसाइट को हैक करने के बाद हैकर्स ने जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के होमपेज को पूरी तरह ब्लैक कर दिया। बाद में होम पेज पर Happy Birthday Pooja लिख दिया गया। इस देर तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ऐसी ही रही।

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली खबर

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली खबर

जब इस बात की जानकारी स्टूडेंट्स को लगी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा और उनके बाद ये खबर आग की रह फैल गई। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने इस खबर को दूसरों के साथ शेयर किया।

इस मामले को हमारा आईटी डिपार्टमेंट देखेगा- जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी

इस पूरे मामले पर जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने कहा कि, 'इस मामले को हमारा आईटी डिपार्टमेंट देखेगा। उम्मीद है कि इस पूरे मामले को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।' हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि जामिला यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को किसने हैक किया। बता दें, इससे पहले भी कई यूनिवर्सिटियों, मंत्रालय की वेबसाइट हैक हो चुकी है।

पहले भी हैक हुई हैं कई वेवसाइट्स

पहले भी हैक हुई हैं कई वेवसाइट्स

अभी तक यूनिवर्सिटी की ओर से इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। ज्यादातार मामलो में देखा गया है कि जब भी ग्रुप वैवसाइट हैक करता है तो वो अपना नाम छोड़ देता है लेकिन इस मामले में पहली बार ऐसा हो रहा है कि Happy Birthday Pooja लिखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+