Delhi Jal Board Scam: AAP नेता Satyendar Jain समेत 5 आरोपी 14 दिन न्यायिक हिरासत में, क्या-क्या साथ ले गए?

Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में 19 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले के एक अन्य आरोपी अंकित श्रीवास्तव को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। जमानत अर्जियों पर सुनवाई के लिए अदालत ने 25 अगस्त 2026 की तारीख तय की है।

यह मामला दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से जुड़े टेंडरों में कथित अनियमितता, टेंडर शर्तों में कथित हेरफेर और एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के आरोपों से जुड़ा है। मामले में ACB (Anti Corruption Bureau) ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। आइए विस्तार से जानते हैं...

delhi-jal-board-scam-aap-leader-satyendar-jain

सत्येंद्र जैन समेत किन्हें भेजा गया जेल?

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय, मेसर्स AN Enterprises के मालिक नागेंद्र यादव, मेसर्स Eurotech Environment Pvt Ltd के मालिक राजा कुमार कुर्रा और मेसर्स Srijanhar के मालिक पंकज वर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। वहीं, पूर्व कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव को दो दिन की पुलिस हिरासत मिली है। अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर ACB को नोटिस जारी किया है। अब इस पर 25 अगस्त को सुनवाई होगी।

क्या है पूरा दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामला?

ACB ने यह मामला मई 2024 में दर्ज किया था। जांच का केंद्र दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के विस्तार और अपग्रेडेशन से जुड़े टेंडर हैं। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों और तकनीकी शर्तों में कथित बदलाव किए गए और इसके जरिए एक विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने की कोशिश हुई।

ED ने भी इसी मामले में दिसंबर 2025 में 14 लोगों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की थी। ED के मुताबिक, मामले में चार टेंडरों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की जांच की गई थी। इसमें सत्येंद्र जैन, तत्कालीन DJB CEO उदित प्रकाश राय समेत कई अधिकारी और निजी पक्ष शामिल हैं।

सत्येंद्र जैन ने अदालत में क्या कहा?

सत्येंद्र जैन के वकील एडवोकेट विवेक जैन ने अदालत के सामने गिरफ्तारी और उनकी कथित भूमिका पर सवाल उठाए। उनका तर्क था कि जिन टेंडरों को लेकर मामला बनाया गया है, वे उस समय जारी हुए जब सत्येंद्र जैन न्यायिक हिरासत में थे। वकील के मुताबिक, जैन मंत्री जरूर थे, लेकिन रोजाना की तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया में विशेषज्ञ के तौर पर निर्णय लेने वाले व्यक्ति नहीं थे। बचाव पक्ष ने इसी आधार पर कहा कि उनके खिलाफ प्रत्यक्ष जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकती। जैन ने अदालत में खुद भी कहा कि टेंडर की तकनीकी प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका नहीं थी और वह इस काम के लिए विशेषज्ञ अधिकारियों पर निर्भर थे।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में क्या ले जा सकते हैं?

कोर्ट में पेशी के बाद सत्येंद्र जैन ने ACB टीम से यह भी पूछा कि 14 दिन की न्यायिक हिरासत में वह अपने साथ क्या सामान ले जा सकते हैं। ANI के वीडियो में सामने आई बातचीत के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि वह एक थैले में कपड़े ले जा सकते हैं। इसके बाद जैन के साथ मौजूद लोगों ने कहा कि वे कपड़े लेकर आएंगे। इसके बाद जैन को पुलिस की सुरक्षा में आगे ले जाया गया।

2024 में दर्ज हुआ था केस, 2025 में ED की चार्जशीट

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े इस मामले में पहले ACB ने FIR दर्ज की और बाद में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच आगे बढ़ाई। ED ने दिसंबर 2025 में 14 आरोपियों के खिलाफ अदालत में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की थी। जांच में STP से जुड़े चार टेंडरों को केंद्र में रखा गया था।

अब ACB की हालिया गिरफ्तारियों और अदालत के ताजा आदेश से यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी रूप से चर्चा में है। आने वाले दिनों में जमानत पर अदालत का रुख और जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई से मामले की दिशा और स्पष्ट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+