दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर तक बढ़ाई पानी बिल माफी स्कीम

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। पहले से ही कोरोना की मार झेल रहे दिल्लीवालों को केजरीवाल सरकार ने पानी बिल में बड़ी राहत दी है। दिल्ली सरकार ने जल बिल माफी स्कीम को 3 महीने बढ़ाकर 30 सितंबर तक किया दिया है। लॉकडाउन की वजह से स्कीम का फायदा लेने से चूके लोगों के लिए काफी राहत की खबर है।

Delhi Jal Board has been extended water bill waiver scheme by three months on 30th Sept 2020

दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष और आप विधायक राधव चड्डा ने जानकारी देते हुए कहा कि, कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर, दिल्ली जल बोर्ड की जल बिल माफी योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह योजना 30 सितंबर 2020 तक लागू रहेगी। इससे उन लोगों को लाभ होगा जो लॉकडाउन प्रतिबंध के कारण योजना का लाभ नहीं उठाने से बंचित रह गए थे।

बता दें कि, जल बोर्ड ने अगस्त 2019 में पानी के बकाया बिल पर माफी योजना शुरू की थी। इसके तहत ई, एफ, जी व एच श्रेणी की कॉलोनियों के उपभोक्ताओं का 31 मार्च, 2019 तक का मूल बिल व सरचार्ज पूरी तरह माफ करने का प्रावधान किया गया है। इसी तरह ए, बी, सी व डी श्रेणी के कॉलोनियों के उपभोक्ताओं का सरचार्ज पूरी तरह माफ करने का प्रावधान किया गया है। लेकिन 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनावों के समय इस योजना को आगे बढ़ा दिया गया था।

Delhi Jal Board has been extended water bill waiver scheme by three months on 30th Sept 2020

इस योजना के तहत ए और बी श्रेणी के कॉलोनियों के उपभोक्ताओं के मूल बकाया बिल में 25 फीसद, सी श्रेणी के कॉलोनियों के बिल में 50 फीसद व डी श्रेणी के कॉलोनियों के उपभोक्ताओं का बिल 75 फीसद माफ करने का प्रावधान है। पहले इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए 30 नवंबर, 2019 तक तारीख निर्धारित थी। अब यह तारीख बढ़ाकर 31 जनवरी, 2020 निर्धारित कर दी गई थी। इसके बाद एक बार फिर इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+