दिल्ली हाई कोर्ट ने डेंगू,चिकनगुनिया से निपटने संबंधी तैयारी के लिए राज्य सरकार को भेजा नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने डेंगू,चिकनगुनिया समेत वेक्टर जनित रोगों से निपटने के लिए राज्य सरकार और नगर निकायों को नोटिस भेजा
नई दिल्ली, 24 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर से देश की राजधानी दिल्ली अत्यधिक प्रभावित है। वहीं कुछ ही दिनों में दिल्ली में मानसून दस्तक दे देगा जिसमें मच्छरजनित बीमारियां डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मनासून शुरू होने से पहले ही राज्य सरकार और दिल्ली नगर निकायों को तैयारियों को लेकर नोटिस जारी किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को मानसून की शुरुआत के मद्देनजर डेंगू और चिकनगुनिया सहित वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने के लिए राज्य सरकार और नगर निकायों को उनकी तैयारियों पर नोटिस जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications